जालंधर कैंट में दिनदहाड़े महिला से पर्स छीना, CCTV में कैद हुई वारदात

punjabkesari.in Wednesday, Nov 04, 2026 - 02:03 PM (IST)

जालंधर (सोनू) : जालंधर कैंट इलाके में बेखौफ लुटेरों ने दिनदहाड़े एक महिला को अपना निशाना बना लिया। सब्जी मंडी रोड स्थित लोकल बस स्टैंड के पास काले रंग की एक्टिवा पर आए दो युवकों ने पैदल जा रही महिला का पर्स झपट लिया और फरार हो गए।

महिला ने शोर मचाकर लोगों से मदद मांगी, लेकिन आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहे। लूट की पूरी वारदात दुकान पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलते ही थाना कैंट पुलिस मौके पर पहुंची और फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुट गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News