जालंधर में हैरान करने वाली वारदात! रुमाल सुंघाकर महिला की सोने की चूड़ियां ले उड़े बाइक सवार

punjabkesari.in Monday, Oct 26, 2026 - 02:46 PM (IST)

जालंधर(पंकज,कुंदन): महानगर में बुजुर्ग महिला के साथ हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। 120 फुटी रोड पर दिलबाग नगर के पास पैदल जा रही एक बुजुर्ग महिला को मोटरसाइकिल सवारों ने कथित तौर पर रुमाल सुंघाकर उसके हाथों में पहनी सोने की चूड़ियां उतरवा लीं। घटना के बाद इलाके में चिंता का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग महिला किसी काम से बाहर गई थी और पैदल वापस लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति उसके पास पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने महिला को रुमाल में कोई चीज सुंघाई और फिर उसके हाथों से सोने की चूड़ियां उतार लीं।

घटना की सूचना मिलते ही थाना बावा खेल के प्रभारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और वारदात को अंजाम देने वाले व्यक्तियों को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News