जालंधर में 14 नवंबर से अग्निवीर भर्ती रैली, पंजाब सहित J&K-लद्दाख की महिला अभ्यर्थी भी ले सकेंगी भाग

punjabkesari.in Sunday, Oct 18, 2026 - 12:44 PM (IST)

जालंधर: भारतीय सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जालंधर के राजकीय कला एवं खेल महाविद्यालय में 14 से 22 नवंबर 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। इस रैली में पंजाब के पांच जिलों से सामान्य प्रवेश परीक्षा (CEE) पास कर चुके 6,000 से अधिक उम्मीदवार हिस्सा लेंगे।

भर्ती प्रक्रिया में जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, तरनतारन और शहीद भगत सिंह नगर के अभ्यर्थियों को शामिल होने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा पंजाब, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की पात्र महिला उम्मीदवार भी भर्ती रैली में भाग ले सकेंगी।

दौड़ और शारीरिक क्षमता की होगी जांच

रैली के दौरान उम्मीदवारों की शारीरिक फिटनेस और निर्धारित मानकों के अनुसार योग्यता परखी जाएगी। इसमें 1.6 किलोमीटर की दौड़, बीम टेस्ट और लंबाई व वजन की जांच शामिल होगी। शारीरिक परीक्षण में सफल उम्मीदवारों को अगले चरण में मेडिकल जांच से गुजरना होगा।

जरूरी दस्तावेज साथ लाने की सलाह

सेना भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं को निर्देश दिया गया है कि वे आधिकारिक भर्ती अधिसूचना में दी गई शर्तों को ध्यान से पढ़ें और सभी जरूरी दस्तावेज लेकर निर्धारित समय पर पहुंचें। उम्मीदवारों और उनके परिवारों को दलालों से सतर्क रहने की सलाह भी दी गई है। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह योग्यता के आधार पर होगी, इसलिए किसी भी व्यक्ति के झांसे में आने से बचने की अपील की गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News