Jalandhar में सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा को मारी टक्कर, स्कूली बच्ची घायल
punjabkesari.in Wednesday, Apr 22, 2026 - 12:19 PM (IST)
जालंधर(सोनू): शहर के 120 फुटी रोड पर तेज रफ्तार कार और एक्टिवा की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कूली बच्ची गंभीर घायल हो गई, जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसका टायर फट गया।
बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहा था एक्टिवा सवार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक्टिवा सवार बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहा था और सही दिशा में चल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने उसे टक्कर मार दी। वहीं कार चालक का दावा है कि वह करीब 40 की स्पीड से गाड़ी चला रहा था, लेकिन अचानक टक्कर हो गई और उसकी कार को नुकसान पहुंचा। दूसरी ओर एक्टिवा चालक का कहना है कि कार की रफ्तार 70-80 के करीब थी।
पुलिस ने लिया कार को कब्जे में
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने कहा कि तेज रफ्तार के कारण ही टक्कर हुई, जिसके बाद कार का टायर फट गया। फिलहाल दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

