जालंधर में बड़ा हादसा, पटाखों के स्टॉल को लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

punjabkesari.in Sunday, Nov 08, 2026 - 10:01 AM (IST)

जालंधर (सोनू): जालंधर के मॉडल टाउन इलाके में रात के समय अचानक एक पटाखों की दुकान आग की चपेट में आ गई। चीमा चौक पर लगी आग ने देखते ही देखते इतना भयानक रूप ले लिया कि आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। स्टॉल से उठता धुआं और आग की लपटें दूर तक नजर आने लगीं। मौके पर मौजूद लोगों ने बिना देरी किए दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी।

jalandhar fire incident

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। काफी मशक्कत के बाद आग को फैलने से रोक लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। फायर अधिकारी वनीश सोधी के अनुसार, आग बुझने के बाद टीम ने मौके का मुआयना किया, लेकिन स्टॉल संचालक वहां नहीं मिला। फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं है और जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी।

jalandhar fire

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News