दिवाली की रात जालंधर में बड़ा हादसा, घर में लगी भीषण आग से जिंदा जला बुजुर्ग

punjabkesari.in Monday, Nov 09, 2026 - 09:31 AM (IST)

जालंधर: दिवाली की खुशियों के बीच जालंधर के निजातम नगर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। देर रात एक घर में अचानक आग लगने से अंदर मौजूद बुजुर्ग की झुलसकर मौत हो गई। मृतक लकवे से पीड़ित बताया जा रहा है और हादसे के समय घर के अंदर ही मौजूद था।

जानकारी के अनुसार, दिवाली की रात इलाके में आतिशबाजी हो रही थी। इसी दौरान निजातम नगर स्थित एक मकान से अचानक धुआं उठने लगा। घर में आग लगने का पता चलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में मदद करने के साथ फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक घर के अंदर मौजूद बुजुर्ग बुरी तरह झुलस चुका था और उसकी मौत हो गई।

हादसे की जानकारी मिलने पर पूर्व सांसद एवं भाजपा नेता सुशील कुमार रिंकू भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए बताया कि परिवार की आर्थिक हालत बेहद कमजोर है। उन्होंने सरकार से परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की। रिंकू ने कहा कि वह इस संबंध में सुबह डिप्टी कमिश्नर से मुलाकात कर परिवार की मदद का मुद्दा उठाएंगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News