जालंधर में भीषण हादसा: Speed Records के मालिक के बेटे और Puppi Sweets के मालिक के पोते की दर्दनाक मौ/त

punjabkesari.in Sunday, Nov 01, 2026 - 09:33 AM (IST)

जालंधर : जालंधर में रविवार तड़के एक तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हो गई। पुलिस लाइन के नजदीक फ्लाईओवर पर हुए इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक अपने दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी में शामिल होने के बाद घर वापस जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार, पांच दोस्त फॉक्सवैगन कार में सवार थे। जब उनकी कार पुलिस लाइन के पास फ्लाईओवर से गुजर रही थी, तभी सड़क पर खड़ी नगर निगम की ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार दो युवकों की जान चली गई।

मृतकों की पहचान स्पीड रिकॉर्ड म्यूजिक कंपनी के मालिक दिनेश के बेटे दिवित ओलक और पप्पी स्वीट्स के मालिक के बेटे आरव तलवाड़ के रूप में हुई है। दोनों की मौत की खबर से परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

थाना बारादरी पुलिस को हादसे की सूचना तड़के करीब 3 बजे मिली। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लिया। सब इंस्पेक्टर सुच्चा सिंह के मुताबिक, कार में पांच युवक सवार थे और सभी बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News