जालंधर में भीषण सड़क हादसा, बुजुर्ग बाल-बाल बचा, मंजर देख सहमा दिल
punjabkesari.in Sunday, Nov 08, 2026 - 10:29 AM (IST)
जालंधर (वरुण): गुरु अमरदास नगर में एक बाइक अचानक असंतुलित होकर ट्रक के नीचे घुस गया। हादसे में बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई जबकि बाइक चालक बुजुर्ग को मामूली चोंटे आई है लेकिन उसका बाल बाल बचाव हो गया।
हादसे देख राहगीर इक्ट्ठा हो गए जिन्होंने घायल हुए व्यक्ति को संभाला। लोगों ने बताया कि ट्रक चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने पर यह हादसा हुआ। इस दौरान मामूली बहस भी हुई जिसके बाद ट्रक ड्राइवर ने बुजुर्ग का इलाज और बाइक ठीक करवाने के लिए आर्थिक सहायता की और और फिर जाकर मामला शांत हुआ। वहीं लोगों ने घायल हुए व्यक्ति निजी अस्पताल दाखिल करवाया गया है। राजीनामा होने के कारण इस हादसे की पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

