कर्ज तले दबे नौजवान किसान ने की आत्महत्या

punjabkesari.in Friday, Jan 11, 2019 - 05:06 PM (IST)

संगरूरः पंजाब में संगरूर जिले के टोलेवाल गांव में कर्ज से परेशान एक और छोटे किसान ने आज सुबह घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यहां बताया कि किसान की पहचान अमनदीप सिंह (21) के तौर पर की गई है। उसके पिता की चार माह पहले मौत हो चुकी है। अपने परिवार में सबसे बड़ी संतान होने के कारण पिता का चार लाख रूपए का कर्ज उसे ही उतारना था और वो उसे चुकाने में असमर्थ था। 

पिता की मौत के बाद वो परिवार को संभालने में असहाय महसूस कर रहा था। डेढ़ एकड़ जमीन से वो कर्ज नहीं उतार सकता था और इन सब समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए यह जघन्य कदम उठाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उसके पिता चार लाख का कर्ज छोड़कर चले गए जिसके कारण वह परेशान रहने लगा। कर्ज उतारने का कोई अन्य साधन न होने से वह दुखी था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News