CM भगवंत मान की रैली की ओर बढ़ रहे किसानों की पुलिस से झड़प, कई किसान हिरासत में

punjabkesari.in Monday, Mar 09, 2026 - 07:08 PM (IST)

गुरदासपुर (हरजिंद्र सिंह गोराया ) : पंजाब के गुरदासपुर जिले के काहनूंवान इलाके में मुख्यमंत्री भगवंत मान की रैली की ओर कूच कर रहे किसानों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। यह घटना गुरदासपुर रोड पर गांव वड़ैच के नजदीक हुई, जहां किसानों ने सड़क पर जाम लगा दिया।

इस दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब किसानों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। किसानों का आरोप है कि इस झड़प के दौरान कई किसानों की पगड़ियां तक उतर गईं। किसान नेताओं हरविंदर सिंह मसानीयां और शाम सिंह गिल मंज ने पुलिस पर किसानों की पगड़ियां उतारने का आरोप लगाया है। मौके पर पुलिस ने स्थिति को काबू में करने के लिए बड़ी संख्या में किसानों को हिरासत में लिया और उन्हें बसों में बिठाकर वहां से ले जाया गया।

बताया जा रहा है कि किसान मुख्यमंत्री भगवंत मान की रैली की ओर बढ़ रहे थे, जिसे रोकने के लिए पुलिस ने रास्ते में ही उन्हें रोक दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच टकराव की स्थिति बन गई। इलाके में फिलहाल पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और हालात पर नजर रखी जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News