जवाहर नवोदय विद्यालय में दाखिले के चाहवान छात्रों के लिए बड़ी खबर, एडमिशन फॉर्म भरने की डेडलाइन बढ़ी

punjabkesari.in Sunday, Aug 09, 2026 - 04:20 PM (IST)

गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): सेशन 2027-28 के लिए क्लास VI में एडमिशन के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा JNVST-2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल 07 जुलाई से शुरू हो गया है।

जानकारी देते हुए प्रिंसिपल नरेश कुमार ने बताया कि ऑनलाइन एप्लीकेशन जमा करवाने की आखिरी तारीख अब 10 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। उम्मीदवार NVS की वेबसाइट https://navodaya.gov.in/ और https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/ पर जाकर फ्री में अप्लाई कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि करेक्शन विंडो 11 अगस्त से 12 अगस्त तक खुली रहेगी। रजिस्टर्ड कैंडिडेट सिर्फ परीक्षा का माध्यम, कैटेगरी, जैंडर, रीजन, डिसेबिलिटी क्षेत्रों में ही सुधार कर सकते हैं।   

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News