हैवान बना कलयुगी बाप, बेटी को डरा धमका कर बार-बार करता रहा दुष्कर्म

punjabkesari.in Tuesday, Dec 29, 2020 - 09:29 PM (IST)

साहनेवाल/कोहाडा (जगरूप): कलयुग के इस काले दौर में एक हवस के भेडिए बाप द्वारा बेटी की से खिलवाड़ करते हुए उसको डरा धमका कर बार-बार दुष्कर्म शोषण किया। जिसके बाद कुछ हौसला जुटा कर मजबूर बेटी ने शिकायत पुलिस को दी। थाना कूमकलां पुलिस ने तुरंत कार्यवाही अमल में लाते हुए बाप खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। 

जानकारी अनुसार चण्डीगढ़ रोड पर गांव छन्दड़ा में रहने वाली 20 वर्षीय लड़की ने पुलिस के पास दर्ज करवाए बयानों में बताया कि उसका कलयुगी पिता पिछले लम्बे समय से उसका जबरदस्ती शारीरिक शोषण करता आ रहा है। करीब 15 दिन पहले भी उसके पिता ने जबरदस्ती उस दुष्कर्म किया। तीन दिन पहले 26-27 दिसम्बर की बीच की रात भी कलयुगी बाप ने छेड़छाड़ की। थाना कूमकलां थानेदार जसवीर सिंह अनुसार आरोपी सुनील के पासवान खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पीडित लड़की का मैडीकल करवाया जा रहा है।

Mohit