रिश्ते हुए शर्मसार, पिता ने शव को दफनाने की बजाय किया यह कृत्य

punjabkesari.in Wednesday, Feb 23, 2022 - 08:21 PM (IST)

अमृतसर (दलजीत शर्मा): खून के रिश्ते कलयुग में पानी होते जा रहे हैं, एक पिता ने अपने नवजात मृतक बच्चे को दफनाने की बजाय कूड़े के ढेर में फैंक दिया। राहगीरों की नजर जब कूड़े पर पड़ी तो देखा कि एक लाल कपड़े में मृतक बच्चे को फैंका गया है। इस घटना को देख सभी के हाथ पांव-फूल गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस द्वारा मृतक बच्चे की देह को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामला सरकारी मैडीकल कालेज के अधीन आते काम्पलैक्स से संबंधित है। 

जानकारी अनुसार गुरु नानक देव अस्पताल के नजदीक ऑक्सीजन प्लांट के पास सुबह तकरीबन 11.30 बजे नवजात का शव देखा गया। इसके बाद तीन घंटे तक पुलिस व अस्पताल प्रशासन परेशानी में रहा कि आखिर यह कृत्य किसने किया। ऐसा माना जा रहा था कि किसी कुंवारी मां ने बच्चे को जन्म देकर यहां फैंक दिया होगा, पर यह अनुमान गलत निकला। अस्पताल के मैडीकल सुपरिंटेंडेंट डा. के.डी. सिंह ने गायनी विभाग में मंगलवार व बुधवार को हुई डिलीवरी की सूची मंगवाई। इसमें एक महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया था। इस महिला के पति धर्मवीर को बुलाकर पूछताछ की गई तो उसने सच्चाई बता दी। उसके अनुसार मृत बच्चे को दफनाने के लिए उसके पास कस्सी आदि नहीं थी। अस्पताल प्रशासन ने उसे फटकार लगाई। ऐसे में धर्मवीर ने गलती की माफी मांगी। इसके बाद पुलिस ने शव को दफनाया। डा. के.डी. ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की गई, तब इस मामले का खुलासा हुआ। उन्होंने कहा कि आखिर अपने खून के रिश्ते को कोई कैसे खुले में फैंक सकता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News