शर्मसार: कलयुगी पिता ने बेटी से किया दुष्कर्म, 5 महीने की हुई गर्भवती

punjabkesari.in Wednesday, Jul 11, 2018 - 10:05 AM (IST)

बटाला(बेरी): कलियुग के इस दौर में कब, क्या हो जाए, किसी को नहीं पता। जी हां, ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला एवं पिता व पुत्री के बीच के पवित्र रिश्ते को तार-तार करता अति निंदनीय व घिनौना कृत्य उस समय सामने आया, जब एक कलयुगी पिता ने महज अपनी हवस को मिटाने की खातिर अपनी 13 वर्षीय सौतेली नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करते हुए उसे पांच महीने की गर्भवती कर दिया।

जानकारी देते हुए एस.एच.ओ सेखवां इंस्पैक्टर रविन्द्र सिंह ने बताया कि रजनी बाला काऊंसलर सुरक्षा बाल विकास विभाग गुरदासपुर ने पुलिस को दर्ज करवाए बयानों में लिखवाया कि बटाला के एक निकटवर्ती गांव बलविन्द्र सिंह पुत्र श्ंिागारा सिंह ने अपनी 13 वर्षीय सौतेली बेटी हरप्रीत कौर (काल्पनिक नाम) को अपनी हवस का शिकार बनाते हुए उससे दुष्कर्म किया और उसे 5 महीने की गर्भवती बना दिया।

एस.एच.ओ रविन्द्र सिंह ने आगे बताया कि दुष्कर्मी पिता बलविन्द्र सिंह को ए.एस.आई बलजिन्द्र सिंह ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि मैडीकल के लिए पीड़िता को महिला ए.एस.आई गुरजीत कौर की निगरानी में सिविल अस्पताल बटाला हेतु भेज दिया है। एस.एच.ओ ने बताया कि उक्त कथित अभियुक्त के विरुद्ध थाना सेखवां में बनती धाराओं तले केस दर्ज करने के बाद उक्त को माननीय अदालत में पेश कर दिया गया है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Related News