हैवानियत की हद पार: पिता ने अपनी बेटी को ही बनाया हवस का शिकार, चलती कार में किया दुष्कर्म

punjabkesari.in Saturday, Aug 15, 2020 - 04:20 PM (IST)

अबोहर (सुनील): थाना नं. 2 पुलिस ने एक महिला के बयानों के आधार पर उसकी नाबालिग लड़की के साथ पिता की तरफ से जबर बलात्कार करने के मामले में केस दर्ज कर आरोपी को काबू किया है। मामले की जांच नगर थाना नं. 2 प्रमुख बलदेव सिंह, महिला सब -इंस्पेक्टर चंचल कर रही है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जायेगी।

मिली जानकारी अनुसार पुलिस को दिए बयानों में पीड़ित लड़की की माता ने बताया कि उसका 8 साल पहले तलाक हो गया था, जहाँ उसकी एक 13 साल की लड़की थी। बाद में उसने दुशिअंत सिंह पुत्र मोहन लाल निवासी कैलाश नगर अबोहर के साथ विवाह कर लिया था। उसने बताया कि 12 अगस्त को उसका पति उसकी नाबालिग लड़की को कार में बैठा कर गांव ले कर जाने की बात कह कर ले गया। सुबह जब उसकी लड़की वापस आई तो उसने बताया कि उसके पिता ने उसके साथ कार में ही जबर बलात्कार किया है। थाना नं. 2 पुलिस ने महिला के बयानों के आधार पर उक्त आरोपी विरुद्ध केस दर्ज कर काबू कर लिया है। 

Edited By

Tania pathak