बठिंडा के गोपाल नगर में महिला कांग्रेस नेता का कत्ल?
punjabkesari.in Tuesday, Feb 13, 2018 - 12:37 PM (IST)

बठिंडा (बलविन्दर): कांग्रेस सेवा दल की नेता राज रानी ने बीती रात जहर खाकर खुदकुशी कर ली लेकिन पुलिस इसे कत्ल होने की नजर से देख रही है। राज रानी ने कुछ व्यक्तियों का कर्ज भी देना था, जबकि पहले इसका पति परसू राम चौक बाऊंस मामले में जेल कट रहा है। जो कि एक सरकारी विभाग में दर्जा चार कर्मचारी था। इसका 29 वर्षिय लड़का और 23 वर्षीय लड़की कुवारें हैं जिसके लड़की के विवाह खातिर कर्ज लिया गया था, उसका भी तलाक हो चुका है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौत रात को हुई और पुलिस को सूचना प्रातःकाल दी गई। मामला संदिग्ध होने के चलते जांच जारी है।