पंजाब में Red Alert घोषित, लुधियाना, बठिंडा सहित 8 जिलों में जारी हुई चेतावनी

punjabkesari.in Friday, Jun 13, 2025 - 09:44 AM (IST)

पंजाब डेस्कः पंजाब भीषण गर्मी की चपेट में है। मौसम विभाग ने वीरवार को अगले 2 दिनों के लिए रैड अलर्ट जारी कर दिया है। 

विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार पंजाब के जो जिले रैड अलर्ट में है, उनमें फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला व संगरूर शामिल है।  मौसम विभाग के अनुसार 18 जून को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में 18 जून से बादल छाएंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार है। इसी महीने प्री मानसून भी दस्तक दे सकता है। वहीं दूसरी तरह पंजाब सरकार ने हीट वेव में लोगों को बचाव के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। पंजाब के स्वास्थ्य विभाग ने खुद को हाईड्रेट रखने को कहा है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News