व्यक्ति को बकाया किश्तें मांगना पड़ा भारी, रिश्तेदार ने बेरहमी से पीटा

punjabkesari.in Saturday, May 16, 2026 - 03:17 PM (IST)

गुरुहरसहाय(पवन सीकरी): गुरुहरसहाय के गांव सोहनगढ़ रत्तेवाला में कंपनी की बकाया किश्तें मांगने पर एक व्यक्ति को उसके साडू ने पीटकर घायल कर दिया। इस संबंध में गुरुहरसहाय थाना पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयानों में शाम लाल पुत्र किरपाल राम निवासी गली नंबर 3 नजदीक डॉ. दिनेश बठिंडा रोड श्री मुक्तसर साहिब ने बताया कि उसकी पत्नी और आरोपी पूरन सिंह पुत्र राम अवतार निवासी गांव सोहनगढ़ रत्तेवाला पर्ल कंपनी मुक्तसर में काम करते थे।

9 मई 2025 को वह अपने एक दोस्त की बीमारी का हालचाल पूछने सोहनगढ़ रत्तेवाला गया था, जहां उसकी पत्नी का फोन आया कि पूरन चंद से पर्ल कंपनी की बाकी किश्तों के बारे में जानकारी ले आओ। शाम लाल ने बताया कि जब वह पूरन चंद के घर गया तो आरोपी पहले से ही बेसबॉल लेकर बैठा था, जिससे उसे पीट-पीटकर घायल कर दिया। रंजिश का कारण यह है कि कंपनी की बकाया किश्तें मांगने पर उसके साथ मारपीट की गई। इस मामले की जांच कर रहे सहायक थानेदार गुरदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Related News