लड़की वालों ने युवक की ह/त्या कर घर में दफनाया श/व, रूह कंपा देगा मामला
punjabkesari.in Saturday, Jun 07, 2025 - 06:38 PM (IST)

बटाला (बेरी): आज बटाला के गोबिंद नगर भुल्लर रोड में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां एक लड़की के परिवार द्वारा एक युवक की हत्या करके उसके शव को अपने ही घर में दफना दिया गया। इस संबंधी जानकारी देते हुए मृतक साहिल मसीह पुत्र लियाकत मसीह निवासी नवी आबादी भूंदर बटाला के दादा यूनस मसीह ने बताया कि उसका पोता साहिल मसीह (17) गुरदासपुर रोड पर स्थित एक स्कूल में पढ़ता था। उन्होंने कहा कि उसके साथ एक लड़की भी पढ़ती थी जिससे साहिल मसीह की बातचीत हो गई और वह दोनों एक दूसरे को पसंद करने लग पड़े।
उन्होंने कहा कि लड़के के परिवार वालों द्वारा उनको अपनी लड़की का विवाह साहिल मसीह से करने हेतु कहा गया और दोनों परिवारों द्वारा साहिल मसीह और उक्त लड़की की करीब डेढ महीना पहले मंगनी भी करवाई गई थी। उन्होंने कहा कि साहिल मसीह का अक्सर ही लड़की वालों के घर आना जाना रहता था और 1 जून को भी वह लड़की के घर गया था परन्तु वह अपने घर वापिस नहीं आया।
उन्होंने कहा कि जब उन्होंने लड़की की माता कुलजीत कौर पत्नी गुरमीत सिंह निवासी गोबिंद नगर भुल्लर रोड को साहिल मसीह के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि साहिल मसीह उनके घर आया था परन्तु कुछ समय बाद वह यहां से चला गया था। उन्होंने कहा कि पिछले एक हफ्ते से वह साहिल मसीह की तलाश कर रहे थे और उनको लड़की की माता पर शक होने पर उनके द्वारा पुलिस को सूचित किया गया।
उन्होंने कहा कि आज जब वह पुलिस पार्टी सहित लड़की के घर पहुंचे तो घर के अंदर से बदबू आ रही थी और जब पुलिस द्वारा लड़की की माता को हिरासत में लेते हुए पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि उन्होंने साहिल मसीह की हत्या करके उसके शव को अपने घर में दफना दिया है।
उधर दूसरी तरफ घटना की सूचना मिलते ही डी.एस.पी परमजीत सिंह और एस.एच.ओ सिविल लाइन निर्मल सिंह पुलिस पार्टी सहित घटना स्थल पर पहुंचे और घटना का जायजा लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। डी.एस.पी परमजीत सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में मृतक साहिल मसीह के शव को घर से बाहर निकाला गया है और शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here