लुधियाना में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने खोली फैक्ट्री की पोल, मालिक के खिलाफ मामला दर्ज
punjabkesari.in Tuesday, Feb 03, 2026 - 12:13 PM (IST)
लुधियाना (अनिल): थाना मेहरबान की पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में एक फैक्ट्री मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उक्त मामले के बारे में जानकारी देते हुए जांच अधिकारी गुरमीत सिंह ने बताया कि पुलिस को शिकायतकर्ता अमित अरोड़ा वासी न्यू सुखदेव नगर भामिया रोड ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसे एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्राप्त हुई। इसमें एक फैक्ट्री के अंदर सीढ़ियों के ऊपर देवी देवताओं की तस्वीरे लगा रखी है। इसके बाद जब उसने इस वीडियो की जांच की तो उसे पता चला कि अजय फैब्रिक नाम की फैक्ट्री जो कि गांव बाजडां में है उसके मालिक अजय जैन ने फैक्ट्री की सीढ़ियों के ऊपर देवी देवताओं की तस्वीर लगाकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी अजय जैन के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

