सुल्तानपुर लोधी: पिज्जा कैफे में संदिग्ध हालातों में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
punjabkesari.in Tuesday, Jul 28, 2026 - 10:59 AM (IST)
सुल्तानपुर लोधी (सोढ़ी): सुल्तानपुर लोधी में पिज्जा कैफे में संदिग्ध हालातों में आग लगने की घटना सामने आई है। सुल्तानपुर लोधी के तलवंडी पुल के पास गुरुद्वारा बेर साहिब रोड पर एक पिज्जा कैफे की दुकान में बीती रात अजीब हालात में आग लग गई, जिससे AC, फर्नीचर और फ्रिज वगैरह जलकर राख हो गए। दुकान के अंदर लगी आग के बारे में दुकान के मालिक मनजिंदर सिंह गांव पंडोरी ने बताया कि उन्होंने यह दुकान पिज्जा कैफे के लिए किराए पर ली थी, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अंदाजा है।
सुल्तानपुर लोधी थाना पुलिस भी आग लगने के कारणों की जांच कर रही है, लेकिन दुकान मालिकों को शक है कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। आज सुबह जब कैफे मालिक दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान से धुआं निकलता देख हैरान रह गए। जैसे ही दुकान का शटर खोला तो अंदर कैफे का नजारा देखकर हैरान रह गए। सब कुछ आग से जलकर खाक हो गया था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

