फिरोजपुर में रेस्टोरेंट के बाहर हुई Firing, सिर पर गोली लगने से नौकर की मौके पर मौत

punjabkesari.in Monday, Feb 01, 2021 - 06:17 PM (IST)

फिरोजपुर (कुमार): फिरोजपुर छावनी के ब्लू मून रेस्टोरेंट के बाहर आज सुबह गोली चली और सिर पर गोली लगने से इस रेस्टोरेंट में काम करते नौकर संजय की मौत हो गई। मृतक संजय की भांजी स्वाति मंगला ने बताया कि उन्हें दोपहर के समय यह बताया गया था कि उनके रिश्तेदार संजय की मौत हो गई है और घंटो तक इस घटना को छुपाए रखा गया। इस घटना के बाद फॉरेंसिक लैब की टीम और डॉग स्क्वॉयड टीम घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और डी.एस.पी. कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस द्वारा इस घटना की जांच की जा रही है। 

PunjabKesari

डी.एस.पी. कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा रेस्टोरेंट के बाहर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे वाला डी.वी.आर. को कब्जे में ले लिया गया है और घटना की जांच की जा रही है। गोली किसने चलाई और किन हालातों में गोली चली और रेस्टोरेंट के नौकर की गोली लगने से कैसे मौत हुई? इस संबंधी पुलिस कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। डी.एस.पी. कुलदीप सिंह ने बताया कि इस घटना की जांच की जा रही है और कब्जे में लिए गए डी.वी.आर. से इस घटना संबंधी पूरी तरह से जानकारी ली जाएगी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस की कार्रवाई चल रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News