Punjab : पंजाबी गायक के घर पर चली गोलियां, इलाके में फैली दहशत

punjabkesari.in Monday, Apr 01, 2024 - 09:52 PM (IST)

जालंधर : जालंधर में फायरिंग का मामला सामने आया है। अनुसार जालंधर के एक पंजाबी गायक साहिल शाह के घर पर हमला होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि शहर में पड़ते इलाका बूटा मंडी में एक पंजाबी गायक के घर पर कुछ बदमाशों ने गोलियां चलाई हैं। घटना गत रात की बताई जा रही है। 

जानकारी अनुसार शाह नामक गायक को कुछ दिनों से धमकी भरी काल्स आ रही थी, जिसके बाद आज जब वह चंडीगढ़ से वापस अपने घर जालंधर पहुंचा तो देखा कि घर के गेट पर गोलियां के निशान थे।  पीड़ित का कहना है कि उसने घटना की सूचना मिलते ही पुलिस को दे दी है तथा पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। 
 
वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि फायरिंग आज नहीं, बल्कि कल रात को हुई थी। उन्होंने कहा कि साहिल से इस मामले को लेकर साहिल से बात की जाएगी। फिलहाल एक ही गोली का खोल बरामद हुआ है और साहिल के घर वाले उस समय मौजूद थे। जब घर पर फायरिंग हुई थी, लेकिन उसे समय साहिल घर में मौजूद नहीं था सिर्फ उसके माता पिता घर पर थे। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News