खन्ना के मशहूर ढाबे पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, फैली सनसनी
punjabkesari.in Friday, May 01, 2026 - 09:52 AM (IST)
खन्ना: खन्ना में आज सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब जीटी रोड स्थित मशहूर प्रेम ढाबा पर दो नकाबपोश बाइक सवारों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज सुनते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
मौके पर मौजूद एक व्यक्ति के अनुसार, दो नकाबपोश युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और ढाबे पर चार राउंड फायर किए। उसने बताया कि फायरिंग के दौरान वह डर के कारण दूसरी ओर भाग गया। हमलावरों ने ढाबे के छज्जे की ओर गोलियां चलाईं और फिर मौके से फरार हो गए। जांच के दौरान पुलिस को मौके से गोलियों के खोखे भी बरामद हुए हैं।

