शादी समारोह के बीच चली गोली, DJ संचालक गंभीर घायल
punjabkesari.in Sunday, Nov 22, 2026 - 09:30 AM (IST)
झबाल (नरिंदर): थाना झबाल के अंतर्गत आते गांव खैरदी में बीती देर रात विवाह समारोह के दौरान मामूली कहासुनी को लेकर गोली चलने का मामला सामने आया है। इस घटना में विवाह समारोह में DJ चला रहे एक व्यक्ति को गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, गांव खैरदी में गोरा सिंह पुत्र बलविंदर सिंह के घर विवाह समारोह चल रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर वहां मौजूद लोगों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति ने गोली चला दी। गोली लगने से DJ संचालक अवतार सिंह पुत्र साहिब सिंह निवासी जागणा गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही थाना झबाल की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी जगराज़ सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया गया, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

