पंजाब में वारदात! दिनदहाड़े गोलियों से भून डाला दुकान पर बैठा व्यक्ति

punjabkesari.in Thursday, Jan 15, 2026 - 05:47 PM (IST)

टांडा (वरिंदर पंडित, परमजीत मोमी): पंजाब में एक बार फिर गोलियां चलने की खबर सामने आई है। टांडा के गांव मियानी में दुकान पर बैठे व्यक्ति की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है जिसे इलाज के लिए टांडा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।  

PunjabKesari

मृतक की पहचान बलविंदर सिंह सत्त करतार के रूप में हुई है, जो एक हार्डवेयर की दुकान का काम करता था। मिली जानकारी के अनुसार बलविंदर सिंह अपनी दुकान पर मौजूद था और इसी दौरान अज्ञात हमलावर मोटरसाइकिल पर आते हैं, जिनके द्वारा फायरिंग की जाती है। इस घटना में उनकी मौत हो गई जबकि लखविंदर सिंह निवासी मियानी गंभीर रूप से घायल हो गया। टांडा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगे की जांच शुरू कर दी है। मियानी गांव में दिनदहाड़े हुई इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News