तलवाड़ा पुलिस द्वारा नशीली गोलियों के साथ एक गिरफ्तार, मामला दर्ज

punjabkesari.in Thursday, Jun 11, 2026 - 04:27 PM (IST)

तलवाड़ा (जोशी): तलवाड़ा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत एक व्यक्ति को नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एस.एच.ओ. सतपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ए.एस.आई. जग्गा राम अपनी पुलिस पार्टी के साथ संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग और गश्त के संबंध में तलवाड़ा से गांव रजवाल की ओर जा रहे थे। जब पुलिस पार्टी दोसड़का चौक तलवाड़ा के पास पहुंची, तो सामने से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया, जो पुलिस पार्टी को देखकर घबरा गया और अचानक तेज कदमों से पीछे की ओर मुड़ने लगा। पीछे मुड़ते ही उसने अपनी पैंट की जेब से एक लिफाफा निकाला और सड़क किनारे घास-फूस में फेंक दिया। 

पुलिस पार्टी ने मुस्तैदी दिखाते हुए साथी कर्मचारियों की मदद से उसे मौके पर ही काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान युवक ने अपनी पहचान विनोद कुमार उर्फ विनय पुत्र कुलदीप सिंह, निवासी कराड़ी के रूप में बताई। जब पुलिस द्वारा उसके द्वारा फेंके गए लिफाफे को उठाकर चेक किया गया, तो उसमें से 112 खुली नशीली गोलियां बिना मार्का बरामद हुईं। इसके बाद तलवाड़ा पुलिस स्टेशन में विनोद कुमार उर्फ विनय के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News