पंजाब में AAP नेता पर Firing, शादी समारोह में मचा हड़कंप
punjabkesari.in Wednesday, Oct 29, 2025 - 05:55 PM (IST)
पंजाब डेस्क : श्री आनंदपुर साहिब में आम आदमी पार्टी के नेता पर गोली चलने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार गांव अगमपुर में दिनदहाड़े आम आदमी पार्टी के नेता नितिन नंदा को गोली मारी गई है। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए श्री आनंदपुर साहिब के सिविल अस्पताल ले जाया गया। यहां प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें पी.जी.आई. रैफर कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि नेता शादी समारोह में शामिल हुए थे और यहां चंडीगढ़ पुलिस के सेवानिवृत्त डीएसपी ने उन पर गोली चलाई है। नितिन नंदा वर्तमान में रोपड़ जिले से आम आदमी पार्टी के उप-प्रधान हैं। घटना की सूचना मिलते ही आनंदपुर साहिब पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं और हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

