अमृतसर में Duty से लौट रहे ASI पर फायरिंग, बाइक पर आए 3 युवकों ने चलाई गोेलियां
punjabkesari.in Monday, Oct 05, 2026 - 05:35 PM (IST)
अमृतसर: अमृतसर में एक बार फिर पुलिस पर फायरिंग की घटना सामने आई है, मिली जानकारी के अनुसार, अजनाला रोड पर ड्यूटी से घर जा रहे GRPF ASI सुखचैन सिंह पर अज्ञात लोगों द्वारा फायरिंग की गई। घटना कल शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि, ASI सुखचैन सिंह अपनी ड्यूटी खत्म करके जगदेव कलां में अपने घर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान जगदेव खुर्द पुल पार करने के बाद बाइक पर सवार 3 अज्ञात लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी।

फायरिंग के दौरान एक गोली ASI सुखचैन सिंह के हाथ में लगी, जिसके बाद उन्हें घायल हालत में सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। अभी उनका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। मामले के बारे में जानकारी देते हुए अमृतसर रूरल SSP कंवलप्रीत सिंह चहल ने कहा कि शुरुआती जांच में हमले के पीछे पुरानी रंजिश का मामला सामने आ रहा है। पुलिस के मुताबिक, घायल AS की भाभी गुरप्रीत कौर, जो पिंकी गांव की रहने वाली है, के साथ पुराना झगड़ा चल रहा है। पुलिस इस पुराने झगड़े को भी हमले से जोड़कर जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि साल 2019 में गुरप्रीत कौर के भाई हीरा सिंह की हत्या उसके दोस्त सतनाम सिंह उर्फ सत्ता, जो हरियाणा का रहने वाला है, के साथ मिलकर की गई थी। इस केस की सुनवाई कोर्ट में चल रही है। पुलिस को शक है कि इसी पुरानी रंजिश की वजह से हमले की प्लानिंग की गई होगी। पुलिस ने टेक्निकल और फोरेंसिक टीमों को मौके पर भेजा है। CCTV कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। इसके अलावा हरियाणा समेत दूसरे राज्यों से जुड़े लिंक भी जांचे जा रहे हैं। पुलिस ने अजनाला थाने में FIR नंबर 334 के तहत केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

