फिरोजपुर छावनी मंडल के भाजपा अध्यक्ष पर जानलेवा हमला

punjabkesari.in Wednesday, Oct 24, 2018 - 10:51 PM (IST)

फिरोजपुर(कुमार, मल्होत्रा, मनदीप, आनंद): शहर में आज करीब 7-8 नकाबपोश हथियारबंद हमलावरों ने फिरोजपुर छावनी मंडल के भाजपा अध्यक्ष गोबिंद राम अग्रवाल पर दोपहर के समय दिन-दिहाड़े जानलेवा हमला किया। 

खून से लथपथ गोबिंद राम को पहले शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया परंतु बाद  परिजनों की मांग पर उन्हें लुधियाना रैफर कर दिया गया। गौर रहे कि गोबिंद राम की एक बाजू तौड़ दी गई है और हाथ व पैर की उंगलियां कट गई हैं।  इस हमले में अग्रवाल को एक ड्राइबर भी घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही जिला भाजपा प्रधान दविन्द्र बजाज, चेयरमैन जुगराज सिंह कटौरा, बलवंत सिंह रखड़ी चेेयरमैन व अन्य भाजपा नेता अस्पताल पहुंच गए हैं। 

जिला भाजपा प्रधान दविन्द्र बजाज ने बताया कि आज दोपहर फिरोजपुर छावनी के मंडल प्रधान पार्टी के काम-काज संबंधी विचार-विमर्श करने के लिए उनके पास आ रहे थे तो अचानक मोरी गेट फिरोजपुर शहर में डाक्टर मदन मोहन चौक के पास उनका स्कूटर खराब हो गया और उन्होंने किसी को ले जाने के लिए फोन किया और उक्त व्यक्ति के आने का इंतजार करने लगे। इतने में करीब 7/8 नकाबपोश व्यक्ति आए, जिनके पास बेसबाल व तलवारें आदि थीं और आते ही उन्होंने गोङ्क्षबद पर जानलेवा हमला कर दिया और वह गिर पड़े। हमलावर उसे गिरे पड़े को भी मारते रहे। इतने में पीड़ित ने बचाओ-बचाओ का शोर मचाया तो हमलावर भाग गए।

जिला भाजपा ने प्रशासन व पुलिस को दिया अल्टीमेटम 
जिला भाजपा प्रधान दविन्द्र बजाज और उनके साथियों ने जिला प्रशासन व पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि हमलावरों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और कानून व्यवस्था को बहाल करते हुए भाजपा पदाधिकारियों व सदस्यों की जान व माल की रक्षा की जाए। अगर पुलिस प्रशासन ने हमलावरों को जल्द नहीं पकड़ा तो भाजपा संघर्ष का रास्ता अख्तियार करने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि इस जानलेवा हमले में सियासी लोगों की संलिप्तता नजर आ रही है और वे सियासी लोग कौन हैं अभी तक इस संबंधी कुछ नहीं कहा जा सकता। 

हमलावरों को बख्शा नहीं जाएगा: एस.एच.ओ.
इस संबंध में थाना सिटी के प्रभारी पुष्पिन्द्र पाल शर्मा का कहना है कि पहली नजर में यह मामला पैसों के लेनदेन का लगता है क्योंकि गोबिंद राम ने कुछ दिन पहले थाना कैंट पुलिस को कुछ लोगों से पैसे लेने के लिए एक दख्र्वास्त दी थी। थाना फिरोजपुर छावनी से उस शिकायत की कापी भी मंगवा ली है और उस थयूरी पर भी पुलिस कार्रवाई करेगी। एस.एच.ओ. ने बताया कि अभी तक पुलिस के पास एम.एल.आर. नहीं पहुंची। उन्होंने कहा कि अगर गोबिंद राम अग्रवाल की ओर से हमलावरों की शिनाख्त करते हुए उनका नाम पता लिखवाया गया तो पुलिस उनके खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उन्हें जल्द गिरफ्तार करेगी। किसी भी हालत में हमलावरों को बख्शा नहीं जाएगा।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Related News