घुबाया समर्थकों ने विरोधियों को दी चेतावनी, कहा- साजिशों के पीछे विरोधियों का हाथ

punjabkesari.in Friday, Apr 05, 2019 - 07:14 PM (IST)

जलालाबाद (सेतिया): एक निजी टीवी चैनल द्वारा खुफीया कैमरे के द्वारा की गई चुनावों के खर्च व ग्रांट संबंधी रिकार्डिंग के बाद घुबाया समर्थकों की ओर से उनके समर्थन में जलालाबाद स्थित निवास पर इकट्ठ किया गया। इस मौके सभी ने एक सुर में इसके लिए घुबाया विरोधियों को खुलकर चेतावनी दी और कहा कि ऐसी कार्यवाहियों से शेर सिंह घुबाया का मनोबल नहीं गिराया जा सकता। 

इस समय राज सिंह नत्थू चिस्ती, कश्मीर सिंह ढाणी फुला सिंह, बलदेव कृष्ण पूर्व सरपंच, जरनैल सिंह, खंडा सिंह, सरपंच कोटू फंगिया, सुरजीत फौजी, बलवीर सिंह जमाल गड़, बिंदर सिंह, जोगिन्द्र सिंह, राम चंद सरपंच, खजान सिंह डिब्बीपुरा, सतनाम सिंह चक्क पन्नीवाला, निशान सिंह बादल के उताड़, गुरबचन सिंह बलेल के उताड़, रमेश ठेकेदार, सरपंच हरजिंदर सिंह फलियावाला, राज सिंह नत्थू चिस्ती, सुलखन सिंह सरपंच, बलजिंदर सिंह सरपंच, कृष्ण सिंह बाह्मनी वाला और अर्जन सिंह के अलावा बड़ी संख्या में वर्कर मौजूद थे। 

इस मौके समर्थकों ने कहा कि चुनावों के दिनों में अक्सर ही शेर सिंह घुबाया को बदनाम करने की कोशिश की जाती है और एक निजी टीवी चैनल की ओर से की गई रिकार्डिंग साजिश का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि इसके पीछे सीधे तौर पर विरोधियों का हाथ है ताकि शेर सिंह घुबाया को पार्टी में बदनाम किया जा सके। उन्होंने कहा कि शेर सिंह घुबाया ने समय समय पर चुनाव जीत कर हमेशा ही बार्डर पट्टी के लोगों का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि सिर्फ राय सिख ही नहीं बलिक ओर बिरादरियों के लोग भी शेर सिंह घुबाया के साथ हैं। उन्होंने कहा कि यदि इसी तरह शेर सिंह घुबाया के खिलाफ साजिशें रची जातीं रही तो बार्डर पट्टी पर बैठी राय सिख बिरादरी एकजुट होकर विरोधियों को जवाब देने में कोई देर नहीं लगाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News