दिवाली-छठ पर फ्लाइट टिकटों के दाम आसमान पर, 15 दिन में दोगुना हुआ किराया
punjabkesari.in Wednesday, Nov 04, 2026 - 12:15 PM (IST)
चंडीगढ़: फैस्टीवल सीजन में घर जाने की तैयारी कर रहे लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। ट्रेनों के बाद अब हवाई जहाज का सफर भी पहुंच से दूर होता जा रहा है।दीपावली और छठ पूजा पर घर जाने के लिए डेढ़ सौ गुना तक महंगे हवाई टिकट खरीदने पड़ रहे हैं। शहीद भगत सिंह अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट चंडीगढ़ से यू.पी., बिहार, कोलकाता और मुम्बई जाने वाली फ्लाइट्स के किराये में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बिहार में सबसे बड़े पर्व छठ पूजा होता है, जिसमें 10 दिन का समय ही बचा है। पटना के लिए फ्लाइट्स का किराया दोगुना तक पहुंच गया है। चंडीगढ़ से पटना और लखनऊ रूट पर हवाई किराये में सबसे ज्यादा उछाल देखने को मिल रहा है। करीब 15 दिन पहले 10,961 रुपए में मिलने वाली टिकट के लिए अब 25,176 रुपए तक खर्च करने पड़ रहे हैं। वहीं, कोलकाता वाली फ्लाइट का किराया भी दोगुना तक बढ़ चुका है।
हवाई किराये में बढ़ोतरी
शहर 10 अक्तूबर 7 नवंबर
लखनऊ 6,500 रुपए 15,690 रुपए
पटना 10,961 रुपए 25,176 रुपए
मुम्बई 8,215 रुपए 8,815 रुपए
कोलकाता 8,500 रुपए 18,717 रुपए
गोवा 11,802 रुपए 13,672 रुपए

