फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की पनीर बनाने और बेचने वाली दुकानों पर छापेमारी, भरे सैंपल
punjabkesari.in Thursday, May 14, 2026 - 10:18 AM (IST)
गुरदासपुर (विनोद): डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर और सिविल सर्जन गुरदासपुर के निर्देशों पर हेल्थ डिपार्टमेंट गुरदासपुर की फूड सेफ्टी टीम ने असिस्टेंट कमिश्नर फूड़ डॉ.जी.एस.पन्नू के नेतृत्व में अलग-अलग इलाकों में पनीर बनाने और बेचने वाली दुकानों की अचनचेत चेकिंग की। इस दौरान कुल 11 सैंपल लिए गए, जिनमें से 10 पनीर के और 1 दूध का था। इस बारे में असिस्टेंट कमिश्नर फू़ डॉ.जी.एस.पन्नू ने कहा कि लोगों को अच्छी क्वालिटी का खाना देने के मकसद से अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की जा रही है। फूड सेफ्टी ऑफिसर रेखा शर्मा और सिमरत कौर ने इलाके में पनीर बनाने वाली दुकानों की चेकिंग की। पनीर के सैंपल टेस्टिंग के लिए लिए गए। फल बेचने वालों को अच्छे फल बेचने के लिए कहा गया।
डॉ. जी.एस.पन्नू ने कहा कि कैल्शियम कार्बाइड से फल पकाना सेहत के लिए नुकसानदायक है। सभी दुकानदारों को बताया गया कि कैल्शियम कार्बाइड से फल न पकाएं। ज्यादा पके फल न बेचें। ऐसे फलों को नष्ट कर दें। अगर नियमों का उल्लंघन किया जाता है, तो उनके खिलाफ एक्ट के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी फूड वेंडर्स को फूड़ सेफ्टी नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी। सभी दुकानदारों को फू़ सेफ्टी के नियमों के अनुसार रजिस्ट्रेशन कराने या लाइसेंस लेने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि लोगों को क्वालिटी वाला खाना देने का मकसद पूरा किया जाएगा। खाने की चीजों की चेकिंग का काम लगातार जारी रहेगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

