विवादों के घेरे में आप के पूर्व विधायक संदोआ, इनोवा गाड़ी को लेकर विजीलेंस की राडार पर
punjabkesari.in Tuesday, Aug 30, 2022 - 12:42 PM (IST)

रोपड़: पूर्व एम.एल.ए. अमरजीत सिंह संदोआ विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। विधायक संदोआ इनोवा गाड़ी को लेकर विजीलेंस की राडार पर है। मिली जानकारी के अनुसार आप विधायक अमरजीत सिंह संदोया जमीन घोटाले को लेकर फंसे हुए हैं। संदोआ की इनोवा क्रिस्टा कार चर्चा का विषय बनी हुई है। बताया जा रहा है कि यह कार संदोआ के सुसर के नाम रजिस्टर्ड है जो इस समय पी.जी.आई. में दाखिल हैं। विजिलेंस द्वारा मोहन सिंह से भी पूछताछ की जा सकती है। यह कार घोटाले के पैसे से खरीदी गई है। यह माामला वन विभाग की ओर से गांव करूरा में 54 एकड़ मरले जमीन की खरीद के दौरान हुए घोटाले का है। पूर्व विधायक अमरजीत सिंह इस घोटाले की चपेट में आ चुके हैं।
घोटाले के आरोपी बरिंदर ने कुमार एक डीलर के खाते में 19 लाख रुपए ट्रांसफर किए थे। बताया जा रहा है कि बरिंदर सिंह पी.ए.पी. का पूर्व मुलाजिम हैं। विजिलेंस ने एस.डी.एम. हरबंस सिंह को पत्र लिख कार की रजिस्ट्रेशन जब्त करने के लिए कहा है। इसकी पुष्टि एस.डी.एम. ने की है। बता दें कि 2 महीने पहले वन विभाग की जमीन कलेक्टर रेट से 10 गुणा ज्यादा रेट पर बेचने का घोटाला पर्दाफाश हुआ है।
जानकारी के अनुसार वन विभाग ने 54 एकड़ जमीन 9 लाख 90 हजार रुपए के हिसाब से ली थी। परंतु विजिलेंस जांच में खुलासा हुआ कि कलेक्टर रेट 90 हजार रुपए था। विजिलेंस ने जब बरिंदर के खातों को खंगाला तो पता लगा कि भिंडर भाइयों द्वारा 2 करोड़ रुपए की राशि बरिंदर की पत्नी के खाते में डाले गए थे। इसके बाद बरिंदर की पत्नी ने अपने पति के खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए । इसी बीच बरिंदर ने 16 अक्तूबर 2020 को इसमें से 19 लाख रुपए डीलर के खाते में डाले और इनोवा क्रिस्टी कार खरीदी गई जिसकी रजिस्ट्रेशन मोहन सिंह के नाम पर हुई जो पूर्व विधायक संदोआ का ससुर है।
उधर विधायक अमरजीत संदोआ का कहना है कि वह यह मामला सी.एम. भगवंत मान के ध्यान में ला चुके हैं। पूर्व विधायक संदोआ का कहना है वह बेकसूर हैं। यह विरोधियों की साजिश है। उन्होंने कहा कि इनोवा क्रिस्टा कार उनके ससुर मोहन सिंह ने उन्हें दी थी।
कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा ने भी सी.एम. भगवंत मान पर निशाना साधा है कि अगर उन्होंने इस भ्रष्टाचार में फंसे विधायक अमरजीत सिंह पर कोई कार्रवाई नहीं की तो इसका मतलब यही होगा कि वह सिर्फ अपने राजनीतिक विरोधियों को ही टारगेट कर रहे हैं। दूसरी तरफ आप विधायक अमन अरोड़ा ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले चाहे कोई अपना हो या कोई ओर उसे बख्शा नहीं जाएगा। उनकी सरकार की नीति भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here