ड्रग्स रैकेट मामले में पूर्व ACP बिमलकांत सहित आरोपियों पर गिरी गाज, अदालत ने सुनाया यह फैसला

punjabkesari.in Saturday, Feb 12, 2022 - 10:46 AM (IST)

जालंधर/कपूरथला (पाहवा/मृदुल): इंटरनैशनल ड्रग्स रैकेट में वीरवार को एस.टी.एफ. द्वारा गिरफ्तार तस्कर रणजीत सिंह उर्फ जीता मौड़, रिटायर्ड ए.सी.पी. बिमलकांत और ए.एस.आई. मुनीश कुमार को शुक्रवार को कपूरथला में विशेष अदालत में पेश किया गया। एस.टी.एफ. ने पूछताछ के लिए रिमांड मांगा तो अदालत ने 6 दिन का रिमांड दे दिया। रिमांड पर लेने के बाद एस.टी.एफ. ने आरोपियों को लुधियाना ले जाकर पूछताछ की।

यह भी पढ़ें : सुरक्षा में चूक के बाद PM मोदी की पंजाब में 14 फरवरी को होगी रैली

इसके अलावा आरोपियों को साथ लेकर कुछ ठिकानों पर छापेमारी भी की गई। पुलिस को अभी तक की जांच में आरोपियों के पास से अहम सबूत हासिल हुए हैं। एस.टी.एफ. ने जीता मौड़ का लैपटॉर भी जब्त कर लिया। इसके अलावा जीता मौड़ के दफ्तरों से मिले प्रॉपर्टी तथा इमीग्रेशन से संबंधित कुछ कागज भी जब्त किए। लॅपटॉप तथा कागजों को जांच के लिए फोरेंसिक विभाग के पास भेजा गया है।

यह भी पढ़ें : पंजाब विधानसभा चुनावः 18 फरवरी तक पंजाब में डेरा जमाएंगे केजरीवाल

उधर एस.टी.एफ. ने जीता मौड़, बिमलकांत सहित 12 लोगों को नामजद किया है। इसमें 2 सी.ए. भी शामिल हैं। इसके अलावा जीता के साथी गुरजंट सिंह की तलाश की जा रही है। उसके ऊपर पहले भी ड्रग्स के मामले चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि जीता ने ड्रग्स के मामले में कमाई को ठिकाने लगाने के लिए प्रापर्टी का काम चला रखा था जिसके लिए उसने कई कंपनियां बनाई हुई थी। इनमें से ग्रेट ग्रीन बिल्ड इंडिया, आई.बी.आर. रॉयल एस्टेट, जी.जी.बी. रॉयल डिवैल्पर्स तथा ऑचिंड स्पेस डिजाइन का उल्लेख किया गया है। सी.ए.ही इस कमाई की एडजस्ट करने का काम करते थे।

यह भी पढ़ें : संगरूर आढ़तियों ने 'आप' की उम्मीदार भराज के समर्थन का किया ऐलान

यह बात भी सामने आई है कि ई.डी. ने भी एक रिपोर्ट कुछ समय पहले हाईकोर्ट में जमा की थी जिसमें कहा गया था कि जीता मौड़ तथा उसकी पत्नी ने अलग अलग एन. आर. आई. तथा एन. आर. ओ. खातों में विदेशों से पैसा ट्रांसफर किया जो बाद में जीता मौड़, राजिंद्र कौर तथा अरनदीप सिंह की कंपनी ग्रेट ग्रीन बिल्ड इंडिया के खातों में ट्रांसफर किया गया। यह राशि करीब 27 करोड़ रुपए थी। एफ. आई. आर में यह भी कहा गया है कि कई पुलिस अफसर व राजनेता भी अपनी कमाई जीता के पास इन्वैस्ट करते थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News