बड़ी खबर: पूर्व कांग्रेस MLA शिरोमणि अकाली दल में हुए शामिल

punjabkesari.in Sunday, Oct 25, 2026 - 03:36 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब की सियासत के जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार जलालाबाद से पूर्व कांग्रेस विधायक रमिंदर सिंह आवला शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए। उन्हें शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने चंडीगढ़ में पार्टी में शामिल करवाया। 

इसके संबंध में जानकारी देते हुए सुखबीर बादल ने X पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि ''वरिष्ठ कांग्रेस नेता और जलालाबाद के पूर्व विधायक, रामिंदर सिंह आवला का शिरोमणि अकाली दल में स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। जलालाबाद ने मुझे तीन बार सेवा करने का अवसर दिया। यह एक ऐसा निर्वाचन क्षेत्र भी है जिसने अकाली सरकारों के दौरान क्रांतिकारी विकास देखा है।अब आवला के पार्टी में शामिल होने से मुझे पूरा विश्वास है कि वे इस निर्वाचन क्षेत्र के साथ-साथ पूरे सीमावर्ती इलाके में शिरोमणि अकाली दल को मजबूत करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे, ताकि 2027 में पार्टी की जीत सुनिश्चित हो सके।''

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News