फिरोजपुर में हेरोइन की बड़ी खेप बरामद, 2 युवक गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Oct 24, 2026 - 10:27 AM (IST)

फिरोजपुर (सन्नी चोपड़ा) : फिरोजपुर जिले में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एनटीएफ (नारकोटिक्स कंट्रोल टास्क फोर्स) की टीम ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 15 किलो हेरोइन बरामद की गई है।

जानकारी के अनुसार, कार्रवाई के दौरान नशीले पदार्थों के 30 पैकेट बरामद हुए हैं। इसके अलावा, आरोपियों के पास से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। फिलहाल, मामले में आगे की जांच और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य जानकारियां सामने आने की संभावना है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News