फर्जी OPD एंट्री और लाखों का बीमा घोटाला! High Court पहुंचा फोर्टिस अस्पताल का विवाद

punjabkesari.in Monday, Mar 02, 2026 - 11:32 AM (IST)

पंजाब डेस्क : मोहाली का फोर्टिस अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। जानकारी के अनुसार एक किसान ने आरोप लगाया है कि फोर्टिस अस्पताल और एक नेत्र विशेषज्ञ ने उनकी मेडिक्लेम पॉलिसी से करीब 2.86 लाख रुपये धोखे से क्लेम कर लिए है। इस मामले को लेकर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने 64 वर्षीय किसान की याचिका पर सुनवाई फिलहाल टाल दी है। बताया जा रहा है कि राज्य सरकार की ओर से जांच कमेटी की स्थिति बताने के लिए समय मांगे जाने के बाद अदालत ने अगली सुनवाई 20 मार्च तय की है।

याचिकाकर्ता जनमेजा सिंह का कहना है कि उन्हें साधारण मोतियाबिंद ऑपरेशन की जरूरत थी, जिसकी लागत लगभग 50–60 हजार रुपये होती है, लेकिन उनके 10 लाख रुपये के बीमा कवर से कहीं अधिक राशि का बिल पेश किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल के रिकॉर्ड में ऐसी ओपीडी विजिट दिखाई गईं, जिन पर वे गए ही नहीं, और गंभीर बीमारियां दिखाकर महंगे इंजेक्शनों का बिल लगाया गया।

किसान का दावा है कि उनसे खाली बीमा फॉर्म पर हस्ताक्षर करवाए गए और बाद में उसी आधार पर क्लेम दाखिल किया गया। जून 2025 में उन्होंने धोखाधड़ी और साजिश की शिकायत भी दी, लेकिन अब तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई। पुलिस ने मामले को मेडिकल लापरवाही मानते हुए स्वास्थ्य अधिकारियों को भेज दिया था।

याचिका में अदालत से मांग की गई है कि पूरे प्रकरण की जांच विशेष जांच दल से कराई जाए या मामला सीबीआई को सौंपा जाए। साथ ही अस्पताल के रिकॉर्ड और बीमा भुगतान से जुड़े दस्तावेजों की फोरेंसिक जांच कराने की भी मांग की गई है। मामले की अगली सुनवाई 20 मार्च को होगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News