खुदाई के दौरान मिली बमनुमा चीज

punjabkesari.in Friday, Feb 14, 2020 - 04:06 PM (IST)

मोगा(गोपी राऊके): मोगा के गांव रामूंवाला नवां के एक घर से नींवों की खुदाई दौरान एक बमनुमा चीज मिली है। 

जानकारी के अनुसार मिलवंत सिंह पुत्र साधु सिंह अपना नया मकान बना रहा था। मजदूर जब पुरानी दीवार की नींव खोद रहे थे तो उन्हें लोहे की बमनुमा चीज मिली। उन्होंने गांव के मुलाजिम इकबाल सिंह को बुलाया। इकबाल सिंह के कहने पर उन्होंने थाने में इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर तुरंत ही एस.एच.ओ. जसविन्दर सिंह मौके पर पहुंचे और सारी सूचना डी.एस.पी. धर्मकोट को दी। डी.एस.पी यादविन्दर सिंह ने इस मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Sunita sarangal

Related News