वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चोरी के वाहनों सहित चार आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, May 18, 2026 - 07:52 PM (IST)

सैला खुर्द  (अरोड़ा) : माहिलपुर पुलिस ने चोरी की 7 मोटरसाइकिल व एक एक्टिवा के साथ चार आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। थाना प्रभारी माहिलपुर इंस्पेक्टर रमन दीप कौर से प्राप्त जानकारी मुताबिक ए एसआई रशपाल सिंह थाना माहिलपुर समेत पुलिस पार्टी गांव टूटोमजारा में थे तो किसी मुखबिर ने वहां पुलिस को जानकारी दी कि साहिल उर्फ शालू पुत्र बिक्रमजीत तथा विवेक कुमार उर्फ बब्बू पुत्र मनोज कुमार, वंश कुमार पुत्र मनोज कुमार वासी गांव बिल्डों थाना गढ़शंकर तथा हरिंदर सुमन उर्फ इंदर पुत्र निर्मल दास वासी वार्ड नंबर 13 मोहल्ला जोड़ियां थाना गढ़ शंकर जो कि मोटरसाइकिल चोरी करते हैं, अब भी चोरी किए हुए अलग-अलग दो मोटरसाइकिलों पर घूम रहे हैं। अगर तलाश की जाए तो पकड़ में आ सकते हैं। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए इन आरोपियों को पकड़ कर इन से चोरी किए हुए मोटरसाइकिल तथा एक एक्टिवा बरामद कर केस दर्ज कर दिया है। 

12 किलो चूरापोस्त और ड्रग मनी के साथ एक गिरफ्तार

माहिलपुर  (अरोड़ा) : माहिलपुर पुलिस ने एक व्यक्ति से चूरापोस्त और ड्रग मनी पकड़ने में सफलता प्राप्त की। इंस्पेक्टर रमन दीप कौर थाना प्रमुख माहिलपुर चेकिंग के सिलसिले में अड्डा रामपुर झंजोवाल में मौजूद थीं। मुखबिर ने सूचना दी कि दलजीत सिंह उर्फ ​​मंगा पुत्र हरनाम दास, निवासी गांव चक नारियल थाना माहिलपुर, पुलिस से मिली सूचना के अनुसार जो अपने घर में चूरापोस्त बेचने का धंधा करता है। पुलिस ने उक्त आरोपी के घर पर छापा मारा और उससे 12 kg 708 ग्राम चूरापोस्त और दस हजार रुपये ड्रग मनी बरामद की। मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की पूछताछ की जा रही है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News