Online आर्डर कर शादी के लिए मंगवाई Jewelry , जब खोला पैकेट तो उड़ गए होश

punjabkesari.in Wednesday, Feb 22, 2023 - 11:35 AM (IST)

जालंधर(सुरिंद्र): हर एक ही पंसद ऑनलाइन शॉपिंग बनती जा रही है। घर बैठे ऑन लाइन कंपनियों के नए नए प्रोडक्ट देखो और आर्डर कर दो। इससे न तो बाजार जाना पड़ता है और न ही समय खराब होता है। लेकिन कई बार ऐसी चीजें ऑन लाइन द्वारा मंगवाई हुई नकली निकल आती हैं, जिसके बाद लोगों को पछताना पड़ता है और पैसे वापस पाने के लिए कंपनियों के ई-मेल व फोन तक करने पड़ जाते हैं।

अक्सर ऑन लाइन आर्डर कर मंगवाई गई चीजें सस्ती तो होती हैं, लेकिन उस पैकेट में बाद में क्या निकलता है? उसके बारे में किसी को जानकारी नहीं होती है। ऐसा ही एक वाक्य स्वर्ण पार्क निवासी महिला के साथ हुआ। जिसने कुछ दिन पहले ज्वैलरी आर्डर की थी, लेकिन वे नकली निकली है। पीड़ित महिला श्रुति शर्मा ने बताया कि उन्होंने कई बार ऑन लाइन चीजें मंगवाई हैं, लेकिन उनके साथ जो फ्रॉड हुआ। उसके बारे में वे किसी को बताने में भी हिचकिचा रही हैं। श्रुति ने बताया कि उसकी दोस्त की शादी 24 फरवरी को होनी है। उसने सोशल साइट्स पर जाकर ऑन लाइन कंपनियों के प्रोडक्ट देखे तो वह सुंदर लगे। उसमें ज्वैलरी भी शामिल थी। 20 हजार में सिर से लेकर पांव तक पहने वाले गहने थे, जो कि काफी सस्ते भी थे।

आर्डर में 2 चांदी की अंगूठी और झांझर तक थी, लेकिन जब आर्डर देने आए लड़के ने पैकेट थमाया और कुछ देर बाद खोला तो वे हैरान रह गई। उसमें जितने भी गहने थे प्लास्टिक के थे। इस बारे में उन्होंने फोन पर पति को जानकारी दी, जिन्होंने कंपनी के लड़के को ढूंढा और सारा सामान वापस करवाया। बिल पर जो लिखा था। पैकेट में नहीं था। डिलिवरी देने आए लड़के ने कहा कि एक बार साइट्स पर जाकर शिकायत कर दें ताकि पैसे रिफंड हो जाएं। अगर पैसे रिफंड नहीं हुए तो कंपनी दोबारा से सामान भेज देगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News