तीन दूल्हे अपनी शादी का ख्वाब लेकर आए पंजाब, हुआ कुछ ऐसा कि उड़े सबके होश
punjabkesari.in Wednesday, Nov 16, 2022 - 12:16 PM (IST)

लुधियानाः हरियाणा के रोहतक से विवाह करवाने आए 3 दूल्हों के उस समय होश उड़ गए जब उन्हें पता चला कि विवाह करवाने के नाम पर बिचौले ने उनके साथ ठगी मार ली है। बिचौले ने पहले तो विवाह करवाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपए लिए, जिसके बाद वह फरार हो गया। इस संबंधित जानकारी देते हुए दूल्हे के रिश्तेदारों ने बताया कि उनकी फोन पर विवाह संबंधित लुधियाना के राजू नामक व्यक्ति से बातचीत हुई थी। उन्होंने बताया कि गांव में 3 लड़कों की शादी करवानी थी।
आरोपी राजू ने कहा था कि फगवाड़ा के अनाथ आश्रम में उसकी जान-पहचान है, जोकि लड़कियों के विवाह भी करवाते है पर इसके लिए रजिस्ट्रेशन फीस होती है। इसी तरह उसने एक दूल्हे से 50 हजार रुपए लेने की बात कही। उसने कहा कि लुधियाना में विवाह की रजिस्ट्रेशन होगी और फिर फगवाड़ा से लड़कियां लाकर उनकी शादी करवाई जाएगी।
सोमवार को राजू ने इन लोगों को लुधियाना बुला लिया था और कहा था कि वह रजिस्ट्रेशन के बाद विवाह करवा देगा। इसके बाद दोषी ने सभी लोगों को लुधियाना के एक होटल में ठहराया और 3 से डेढ़ लाख रुपए लेकर चला गया और फिर वापिस नहीं लौटा। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।