जी.एन.ए. विश्वविद्यालय में स्थापित हुआ फानुक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

punjabkesari.in Friday, Mar 10, 2023 - 01:51 PM (IST)

फगवाड़ा (जलोटा): जी.एन.ए. विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग, डिजाइन और स्वचालन संकाय ने फानुक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से फानुक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सी.ओ.ई.) की स्थापना की है। इसके तहत सी.ओ.ई. सी.एन.सी. सिमुलेटर और रोबोगाइड सिस्टम स्थापित हैं। फैनुक सी.ओ.ई. का मुख्य उद्देश्य इंजीनियरिंग और अन्य संबद्ध शाखाओं के छात्रों को सी.एन.सी. विनिर्माण और रोबोटिक अनुप्रयोगों के क्षेत्र में उन्नत प्रशिक्षण प्रदान करना है। इस सी.ओ.ई. के तहत उन्नत प्रशिक्षण से गुजरने से छात्रों की तकनीकी क्षमता, रोजगार और उद्यमिता बढ़ेगी और वे उद्योगों में आसानी से कार्य कर सकेगें।

फानुक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन जी.एन.ए. ग्रुप के चेयरमैन और देश के जाने माने उघोगपित एवं समाजसेवी गुरसरन सिंह सिहरा ने अपने कर कमलों से मौके पर मौजूद रहे अपने पुत्र गुरदीप सिंह सिहरा (अध्यक्ष,जी.एन.ए. ग्रुप एवं डायरेक्टर जी.एन.ए. गिर्यरस),पंजाब केसरी ग्रुप के ब्यूरो चीफ विक्रम जलोटा, जी.एन.ए. विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ वी.के रतन, डीन एकेडमिक डॉ मोनिका हंसपाल, इंजीनियरिंग डिजाइन और ऑटोमेशन के डीन प्रोफेसर सी.आर त्रिपाठी और मयंक गुप्ता क्षेत्रीय प्रबंधक फानुक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में किया।

समारोह के दौरान प्रोफेसर सी.आर त्रिपाठी ने औपचारिक रूप से सभी गणमान्य व्यक्तियों, डीन, प्रमुखों और फैनुक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के विशेषज्ञों का स्वागत किया। उन्होंने होंने जी.एन.ए. विश्वविद्यालय में स्थापित हुए उक्त केंन्द्र की विशेषता और गुणवत्ता संबंधी बताते हुए कहा कि जी.एन.ए. विश्वविद्यालय में स्थापित उक्त केंन्द्र छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए बेहतरीन प्रयास है। उन्होंने नवीनतम प्रौद्योगिकियों को लाने के लिए हमेशा अपना अथक समर्थन देने के लिए जी.एन.ए. के समूह प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस परिप्रेक्ष्य को देखते हुए जीएनए विश्वविद्यालय को उद्योग स्वचालन की तैयारी के लिए विभिन्न संगठनों के साथ काम करना होगा। सी.ओ.ई. के पीछे का प्रयास हमारे इंजीनियरिंग छात्रों को उद्योग के लिए तैयार करना है। इससे उन्हें सी.एन.सी. मशीनों, रोबो गाइड और औद्योगिक स्वचालन की वास्तविक प्रणालियों को समझने में मदद मिलेगी जो सी.एन.सी. डाई और मोल्ड विनिर्माण मशीनों से जुड़ा हुआ है।

जी.एन.ए. ग्रुप के चेयरमैन गुरसरन सिंह सिहरा ने सभी छात्रों और कर्मचारियों को आशीर्वाद दिया और संकाय सदस्यों और छात्रों के साथ अपने पिछले अनुभव सांझें किए। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि "छात्रों को अंतर्राष्ट्रीय मानकों के लिए प्रशिक्षित करने के लिए थीसिस प्रकार की पहल समय की आवश्यकता है। जी.एन.ए. गियर्स के अध्यक्ष गुरदीप सिंह सिहरा ने नवीनतम तकनीकों से लैस फानुक सी.ओ.ई. की स्थापना के लिए प्रोफेसर सी.आर त्रिपाठी और पूरे संकाय को बधाई दी। उन्होंने कामना की कि युवा नवोदित इंजीनियरों को इस प्रकार की उन्नत प्रौद्योगिकियों को सीखना चाहिए और अपने करियर में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करना चाहिए। अंत में, जी.एन.ए. विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ वी.के रतन ने कहा कि यह सी.ओ.ई. सेंटर उत्तर भारत में अपनी तरह का पहला है जिसमें उद्योग 4.0 के लिए आवश्यक प्रौद्योगिकियां हैं और छात्रों को अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए सी.ओ.ई. का अधिकतम उपयोग करना चाहिए। इस मौके पर अनेक गण्यमान्य मौजूद थे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News