जी.एन.ए. विश्वविद्यालय में साइकिलिंग मैराथन 2023 का हुआ भव्य अंदाज में आयोजन
punjabkesari.in Wednesday, Mar 15, 2023 - 01:11 PM (IST)

फगवाड़ा (जलोटा): जी.एन.ए. विश्वविद्यालय में साइकिलिंग मैराथन 2023 का भव्य अंदाज में आयोजन किया गया। मैराथन के आयोजन का उद्देश्य लोगों को साइकिल चलाने के फायदों के बारे में जागरूक करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फगवाड़ा के डी.एस.पी. जसप्रीत सिंह थे।
कार्यक्रम की शुरूआत उत्साही संगीत गीतों पर वार्म अप सत्र के साथ हुई। मैराथन का रस्मी तौर पर उद्घाटन जी.एन.ए. विश्वविद्यालय के प्रो. चांसलर गुरदीप सिंह सिहरा, प्रो. वाइस चांसलर डॉ. हेमंत शर्मा, उप रजिस्ट्रार कुणाल बैंस, डीन अकादमिक-डॉ. मोनिका हंसपाल, डॉ. समीर वर्मा- डीन जी.एन.ए. बिजनेस स्कूल, डॉ. विक्रांत शर्मा डीन एस.ई.डी.ए.-ई., सी.आर. त्रिपाठी डीन एस.ई.डी.ए.-डी., डॉ. दीपक कुमार डीन एफ.ओ.एच. सहित विश्वविद्यालय के पी.आर.ओ. इंजिनीयर गुरमीत सिंह ने सांझे तौर पर किया।
साइकिलिंग मैराथन में लगभग 85 प्रतिभागियों ने भाग लिया और सार्वजनिक रूप से सभी साइकलिस्टों ने "स्वस्थ रहने और अपने स्वास्थय को फिट रखने" का जनसंदेश दिया। मैराथन हेतु फिटनेस फ्रीक, साइकिल चालक और कई अन्य समाजसेवी लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे। मैराथन ने फगवाड़ा से कुल 35 किलोमीटर की दूरी तय की और 11 स्थानों को कवर किया। मैराथन जी.एन.ए. विश्वविद्यालय के हरे भरे परिसर से हवेली तक पहुंची जहां से यह पुन: जी.एन.ए. विश्वविद्यालय पहुंच संपंन हुई।
जी.एन.ए. विश्वविद्यालय ने फगवाड़ा पैडलर्स क्लब, हॉक राइडर्स जालंधर क्लब, फिट बाइकर्स क्लब होशियारपुर, पटियाला पैडलर्स क्लब और जे.बी.सी. बाइकिंग क्लब जालंधर सहित विभिन्न साइकिलिंग क्लबों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया। मैराथन के विजेता एकमप्रीत सिंह को 11000 रुपए, दूसरे रनर-अप अनावपुरी को 5100 रुपए और तीसरे स्थान पर रहने वाले गगनदीप कुमार को 3100 रुपए का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस अवसर पर जी.एन.ए. के प्रो-चांसलर गुरदीप सिंह सिहरा ने कहा कि "आइए हम सभी मिलकर पंजाब को स्वस्थ और बेहतर बनाने के लिए काम करें। गुरदीप सिंह सिहरा ने कहा कि साइकिल चलाना पर्यावरण सहित हमारे सभी के स्वास्थय के लिए लाभदायक है और हम सभी को मिलकर यह कार्य करते रहना चाहिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डी.एस.पी. जसप्रीत सिंह ने कहा कि वह जी.एन.ए. विश्वविद्यालय द्वारा युवाओं को अच्छा स्वास्थ्य बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हैं और उम्मीद करते हैं कि भविष्य में भी इस तरह की पहल होती रहेगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

उल्लू के गुणों से प्रसन्न होकर Maa Laxmi ने बनाया था उसे अपना वाहन! जानिए पौराणिक कथा

शुक्रवार की रात चुपचाप करें ये उपाय, कर्ज के बोझ से जल्द मिलेगी मुक्ति

दरिद्रता दूर करेगा श्रीयंत्र का ये उपाय, प्रसन्न होकर कृपा बरसाएंगी मां लक्ष्मी

शिमला शहर के इन क्षेत्रों में 9 जून को बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति