सियासत से हटकर युवाओं के बीच सुखबीर का ‘कूल’ अंदाज, Gen-Z पर SAD की नजर
punjabkesari.in Friday, Oct 09, 2026 - 02:35 PM (IST)
पंजाब डेस्क: 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल ने युवा वोटरों (Gen-Z) को अपने साथ जोड़ने की कवायद तेज कर दी है। इसी कड़ी में पार्टी ने ‘वाइब पंजाब दी’ अभियान शुरू किया है। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल युवाओं के बीच नए लुक और बदले हुए अंदाज में पहुंच रहे हैं। दरअसल, वह पैंट-शर्ट में कॉलेजों में पहुंच रहे हैं, उनका यह अंदाज रॉक स्टार जैसा नजर आ रहा है। वहीं उनके इस नए लुक को 'कूल डैड' से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि, कॉलेजों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान युवाओं ने सुखबीर बादल से राजनीति के अलावा उनकी निजी पसंद और परिवार से जुड़े सवाल भी पूछे। इस दौरान उन्होंने युवाओं के सवालों के जवाब देते हुए बताया कि उन्हें पिज्जा, पास्ता और कोक बहुत पसंद हैं। इस मौके पर सुखबीर सिंह बादल युवाओं के साथ सेल्फी लेते हुए नजर आए।

जानकारी के मुताबिक, शिरोमणि अकाली दल का यह अभियान आगामी विधानसभा चुनाव से पहले Gen-Z और युवा मतदाताओं तक पहुंच बनाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। पहले अकाली दल पंथक मुद्दों और अपने पारंपरिक वोट बैंक पर राजनीति करते आ रहे हैं, लेकिन इस बार पार्टी का फोक्स युवा (Gen-Z) पर है। इस अभियान के तहत सुखबीर बादल एक अक्तूबर को पटियाला के खालसा कॉलेज में और 7 अक्तूबर को मोगा में एक कार्यक्रम के दौरान युवाओं से बातचीत की और मुफ्त शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े वादे किए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

