Laljit Bhullar की गिरफ्तारी तक परिवार ने संस्कार करने से किया इनकार
punjabkesari.in Sunday, Mar 22, 2026 - 12:21 PM (IST)
पंजाब डेस्क : पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार ने मृतक का संस्कार करने से इनकार कर दिया है। गगनदीप रंधावा के परिवार का कहना है कि जब तक लालजीत सिंह भुल्लर की गिरफ्तारी नहीं की जाती तब तक वह अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
बता दें कि गगनदीप सिंह रंधावा की मौत के मामले में पुलिस ने कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, उनके पिता और निजी सहायक (पी.ए.) के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि रणजीत एवेन्यू पुलिस थाना में देर रात हुआ केस दर्ज किया गया है। गगनदीप सिंह रंधावा ने कथित मानसिक दबाव और प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या का कदम उठाया थ। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

