दिवाली से पहले बॉर्डर एरिया में जुए का धंधा तेज! कई जगह सज रही ताश की महफिलें
punjabkesari.in Monday, Nov 02, 2026 - 11:39 AM (IST)
गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): दिवाली के त्योहार में अभी कुछ दिन बाकी हैं, लेकिन इससे पहले ही दीनानगर, बहरामपुर और दौरागला पुलिस थानों के तहत आने वाले बॉर्डर एरिया में जुए के धंधे के जोरों पर होने की चर्चाएं हैं। बॉर्डर एरिया के कई गांवों और कस्बों में कथित तौर पर ताश के पत्तों से पैसे की बाजी लगाकर जुए की पार्टियां लगाई जा रही हैं। त्योहारों के दिनों में जुए का यह ट्रेंड और बढ़ने की संभावना है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ जगहों पर चोरी-छिपे जुए की पार्टियां लगाई जा रही हैं, जहां दूर-दूर से लोग पैसे की बाजी लगाने आते हैं। इससे कई परिवारों की आर्थिक हालत पर असर पड़ने का भी डर है। कई लोग जुए की लत के कारण अपनी मेहनत की कमाई गंवा देते हैं और बाद में कर्ज के बोझ तले दब जाते हैं। दूसरी ओर, दिवाली का त्योहार खुशी और आपसी भाईचारे का प्रतीक माना जाता है, लेकिन कुछ लोग इस मौके को गलत तरीके से पैसे कमाने का जरिया बनाने में लगे हुए हैं। इस बारे में लोग पुलिस प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि बॉर्डर एरिया में खास निगरानी रखी जाए और जहां भी जुआ खेलने की जानकारी मिले, वहां तुरंत रेड करके कानूनी कार्रवाई की जाए। अब देखना यह होगा कि दिवाली से पहले इस कथित जुए के धंधे को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन कितनी सख्ती दिखाता है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

