पठानकोट में स्नैचर्स के हौसले बुलंद, घर के बाहर झाड़ू लगा रही महिला को बनाया निशाना
punjabkesari.in Monday, Nov 02, 2026 - 12:46 PM (IST)
पठानकोट (हरजिंदर सिंह गोराया) : त्योहारों के मौसम में शहर में भारी पुलिस तैनाती और सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद स्नैचर्स के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला थाना डिवीजन नंबर 2 के तहत ढांगू रोड पर स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी से सामने आया है, जहां पैदल आए एक युवक ने घर के बाहर गली में झाड़ू लगा रही महिला के कानों से बालियां छीन ली। जानकारी के मुताबिक, करीब चार तोले सोने की बालियां छीन कर आोरपी मौके से फरार हो गया।
फ्रेंड्स कॉलोनी की रहने वाली पीड़िता पुष्पा देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुबह करीब 10 बजे वह अपने घर के बाहर गली में झाड़ू लगा रही थी। इस दौरान एक युवक पैदल उसके पास आया और अचानक उसके कानों से सोने की बालियां छीन लीं। जब उसने आरोपी का विरोध किया तो उसने महिला को धक्का देकर मेन रोड की तरफ भाग गया। घटना के बाद पुलिस ने जांच की, जिसमें आरोपी की पहचान हो गई। थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

