पंजाब में पकड़ा गया खतरनाक गैंग, बड़ी संख्या में हथियार बरामद

punjabkesari.in Monday, Aug 12, 2024 - 06:35 PM (IST)

मोगा : मोगा पुलिस ने  4 आरोपियों को 6 पिस्तौल, 4 मैगजीन, 41 जिंदा कारतूस और एक कार सहित 4  गिरफ्तार किया है। एस.एस.पी. मोगा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस संबंध में जानकारी दी है। थाना कोट ईसे खां की पुलिस और सी.आई.ए. स्टाफ मोगा ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव खुखराना के पास  4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनसे बड़ी संख्या में हथियार बरामद हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।     

PunjabKesari

इस संबंध में जानकारी देते हुए एस.एस.पी. अंकुर गुप्ता ने बताया कि पुलिस पार्टी ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव खुखराना से 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे से 6 पिस्तौल, 4 मैगजीन और एक रिट्ज कार बरामद की है। गिरफ्तार किए आरोपी जसपाल सिंह जस्सा अलीके के खिलाफ जिला फिरोजपुर में एक मामला दर्ज है। सुच्चा सिंह फतेहगढ़ पंजतूर जिला मोगा के खिलाफ 7 मामले, सचिन गांव कुंडे जिला फिरोजपुर के खिलाफ तीन मामले दर्ज हैं, जबकि गौतम निवासी कोट इसे खां जिला मोगा के खिलाफ अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 302 और आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों को रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की जाएगी। पूछताछ में आरोपियों से बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News