Corruption पर बड़ा Action, रिश्वत लेते हुए सहायक थानेदार काबू

punjabkesari.in Tuesday, May 06, 2025 - 07:19 PM (IST)

मोगा (आजाद) :  विजिलैंस ब्यूरो मोगा ने थाना समालसर के एक सहायक थानेदार को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार अमर सिंह निवासी प्रेम नगर कोटकपूरा का कुछ व्यक्तियों के साथ समालसर में कुछ समय पहले झगड़ा हुआ था। जिस पर उसने इंसाफ हेतू उच्चाधिकारियों को शिकायत पत्र देकर मारपीट करने वाले हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज करने की गुहार लगाई थी।

जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर इसकी जांच एस.पी. तथा डी.एस.पी. द्वारा की गई। जांच के बाद गत 29 अप्रैल को थाना समालसर में कथित आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जिसकी जांच सहायक थानेदार हरविन्द्र सिंह द्वारा की जा रही थी। शिकायतकर्त्ता अमर सिंह कथित आरोपियों को जल्द काबू करने के लिए उसके पास बार-बार आ रहा था। लेकिन कथित आरोपी काबू नहीं किए गए। जिस पर हरविन्द्र सिंह सहायक थानेदार ने उससे 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग की और उसे कोटकपूरा बुला लिया।

अमर सिंह ने इसकी सूचना विजिलैंस ब्यूरो मोगा को दी। सूचना मिलने पर डी.एस.पी. विजिलैंस अमृत पाल सिंह संधू के नेतृत्व में विजिलैंस ब्यूरो मोगा के इंस्पेक्टर राजेन्द्र सिंह ने रिश्वत लेते हुए सहायक थानेदार हरविन्द्र सिंह को जा दबोचा और उनके खिलाफ थाना विजिलैंस ब्यूरो फिरोजपुर में करप्शन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News